जालंधर/वरुण : पीएपी ग्राउंड में 20 जून को सीएम भगवंत मान द्वारा करवाए जा रहे योगशाला कार्यक्रम के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने रुट प्लान जारी किया है। पीएपी ग्राउंड में पहुंच रहे वीआईपी, वीवीआईपी, स्कूल और कॉलेज के बच्चों की कारें, बसें व दोपहिया वाहनों की पार्किंग का प्रबंध नीचे लिखे अनुसार किया गया है।
इसके साथ ही आम जनता को अपील की जाती है कि 20.6.2023 को सुबह से 6 से 9 बजे तक आने-जाने के लिए ट्रैफिक के प्रबंधों को मुख्य रखते हुए बदले हुए रूट प्रयोग किए जाएं ताकि मुश्किल न आए।कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन/पार्किंग योजना जारी की है।

जारी किए गए रूट प्लान के तहत सुबह 6:00 से 9:00 तक ट्रैफिक प्रबंधकों को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक रुट डायवर्ट किया गया है। लोगों को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन 01812227296 नंबर जारी किया है।
