Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarजालंधरः पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने 6 अधिकारियों को किया बर्खास्त

जालंधरः पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने 6 अधिकारियों को किया बर्खास्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रहे हैं। वही मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर ने 6 अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अलग-अलग रैंकों के पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया है।

जिन 6 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें एक अपनी डयूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहा था, जबकि 5 कर्मचारी छुट्टी प्राप्त करने के बाद कैनेडा व आस्ट्रेलिया गए थे और अपनी छुट्टी का समय खत्म होने के बाद निर्धारित समय पर वापस आने में असफल रहे।

पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने का फैसला विभाग द्वारा पूरी जांच करने के बाद लिया गया है। इन 6 अधिकारियों को प्रोटोकोल की उल्लंघना करने और पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित नियमों की पालना करने में दोषी पाए जाने पर उक्त एक्शन लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -