Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर: इस मामले में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने सभी SHO को...

जालंधर: इस मामले में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने सभी SHO को जारी किए निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर कुलदीप ने सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दे दिए है। इसी के तहत आज पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों और एसएचओज़ को निर्देश दिए हैं कि ड्रग तस्करों का नैटवर्क तोड़ कर उनकी प्रोपर्टीज़ ज़ब्त की जाएं। सुबह हुई क्राईम मीटिंग में सीपी कुलदीप चाहल ने कहा कि शहर के कुछ थानों के एरिया में अभी भी कुछ ड्रग पॉकेट हैं।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने आज पुलिस लाईन में क्राइम मीटिंग की। इस दौरान ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस कमिश्नर ने एसएचओ को कहा कि इन्हें खत्म करना सभी की जिम्मेदारी है। ड्रग पॉकेट पर सख्त एक्शन लेकर एरिया ड्रग मुक्त बनाया जाए। वहीं पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि शहर में अपराधियों पर सख्ती की जाए। उन्होंने कहा कि  नागरिकों को इंसाफ दिया जाए। सीपी ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीपी ने ड्रग तस्करों की प्रोपर्टी भी कानून मुताबिक ज़ब्त करने पर भी जोर दिया। सीपी ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के अधीन दर्ज केसों की पैरवी की जाए, ताकि तस्करो को सख्त सजा दिलवाई जाए। इसके साथ ही जमानत पर जेल से छूट कर आए अपराधियों पर भी नज़र रखी जाए। दूसरी ओर सीपी कुलदीप चाहल ने शहर में लड़कियों, महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि शहर को अपराधमुक्त करने के लिए शहर में रूटीन मं सरप्राईज़ नाके लगाए जाएं।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को और सुचारू करने के निर्देश दिए। सीपी चाहल ने कहा कि शहर में बाइक पर ट्रिपल राइडिंग, प्रैशर हॉर्न तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों सख्ती की जाए। पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियो से भी अपील की है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या पुलिस अदिकारियों को दी जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -