Punjab Govt
HomePunjabAmritsarJalandhar: नगर निगम के बाहर लोगों ने लगाया धरना, रोड किया जाम,...

Jalandhar: नगर निगम के बाहर लोगों ने लगाया धरना, रोड किया जाम, राहगीर हुए परेशान, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा शिवा जी नगर के वार्ड नंबर 42 में एक माह से पानी की समस्या को लेकर कुछ दिन पहले इलाका निवासियों ने धरना लगाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से वह परेशान है, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। जिसके चलते आज इलाका निवासी परेशान होकर नगर निगम दफ्तर के बाहर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ उन्होंने धरना लगा दिया है। वहीं इलाका निवासियों द्वारा आज रोड बंद करके धरना प्रर्दशन किया जा रहा है। इलाका निवासियों द्वारा रोड बंद करने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

इलाका निवासियों का आरोप है कि वह पानी की समस्या को लेकर कई बार सुशील रिंकू से मुलाकात कर चुके है, लेकिन पानी की समस्या का हल नहीं हो रहा। उनका कहना है कि इलाका निवासी सीवरेज का पानी पीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आज वह धरना लगा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा किसी ने आकर बात करने की कोशिश नहीं की। इलाका निवासियों ने कहाकि वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव में वह वोटो का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

इलाका निवासियों ने वाहन रास्ते में खड़े करके रास्ते को सभी ओर से बंद कर दिया है। हालांकि दमकल विभाग की गाड़ी को लोगों ने निकलने का रास्ता दे दिया है। लोगों का कहना है कि इलाके में गंदे पानी की कई दिनों से परेशान है। उन्होंने कहा कि उनका कोई पॉलिटिक्ल धरना नहीं है। वह काफी दिनों से पानी की समस्या से परेशान है। जिसके चलते आज मजबूर होकर वह नगर निगम के बाहर धरना लगाने के लिए इकट्ठे हुए है। लोगों ने कहाकि वह किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहे। किसी भी पार्टी के नेता ने उनके इलाके में पानी की समस्या को हल नहीं करवाया है।

लोगों ने कहा कि वह 3 घंटे से धरने पर बैठे हुए है, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी उनसे बात करने के लिए नहीं आया। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनका मसला हल नहीं हुआ तो वह इसके बाद हाईवे जाम करेंगे। लोगों ने कहा कि वह इतने परेशान हो चुके है कि वह धरने पर मरने के लिए तैयार है। लोगों ने कहाकि जब तक कमिश्नर द्वारा लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाता उनका धरना जारी रहेगा। लोगों ने कहाकि सभी इलाका निवासियों से बातचीत करके आज शाम कमिश्नर की कोठी का घेराव भी करेंगे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -