Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar : 24 अक्तूबर तक Shatabdi और Shan-e-Punjab सहित कई ट्रेनों का...

Jalandhar : 24 अक्तूबर तक Shatabdi और Shan-e-Punjab सहित कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS : कैंट स्टेशन पर चल रहे डिवैल्पमैंट कार्यों के चलते 24 अक्तूबर तक 61 ट्रेनें का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसके चलते रेलवे द्वारा नया शैड्यूल जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शताब्दी, शान-ए-पंजाब सहित लोकल ट्रेनें जालंधर से संचालित नहीं होगी और कई लोकल ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। कई ट्रेनों को लुधियना व अंबाला से परिचालित किया जाएगा जिसके चलते शताब्दी जैसी ट्रेनें जालंधर नहीं आएगी। इससे पहले भी रेलवे द्वारा डिवैल्पमैंट कार्य के चलते 9 अक्तूबर तक 62 ट्रेनों का शैड्यूल जारी करते हुए विभिन्न ट्रेनों को रद्द किया था, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। इस बार भी 1 सप्ताह तक परिचालन प्रभावित रहने वाला है, विभागीय सूची के मुताबिक आने वाली वीरवार के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य होगा।

इसके मुताबिक 16 ट्रेनें रद्द रहेगी, 10 ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व शार्ट आर्गेनाइज्ड किया जाएगा जबकि 12 ट्रेनों का डायवर्ट रूटों के जरिए चलाया जाएगा।  23 ट्रेनें रिशड्यूल- रैगुलेशन में रहेगी। उक्त ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होने के कारण कैंट स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें जालंधर स्टेशन से परिचालित की जाएगी। शार्ट टर्मिनेट रहने वाली ट्रेनों में शताब्दी,  शान-ए- पंजाब लुधियाना से वापस भेज दी जाएगी। इसी तरह से अमृतसर जाने वाली ट्रेन को 20 अक्तूबर को चंडीगढ़ से शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। कानपूर से अमृतसर, दरभंगा से जालंधर अंबाला कैंट से संचालित होगी। इसके चलते जालंधर व अमृतसर के यात्रियों को लुधियाना, अंबाला से ट्रेन पकड़ने पड़ेगी। वापसी में भी लुधियाना से ट्रेन बदल कर वापिस जाना होगा।

यह ट्रेनें होंगी प्रभावित

इसके चलते लोकल ट्रेनों में अमृतसर से नंगल, अंबाला कैंट से लुधियाना, लुधियाना से छरहाटा , जालंधर से नकोदर, लोहियां से लुधियाना, लोहियां से फिल्लौर, फिरोजपुर से जालंधर सिटी शामिल है। इनका परिचालन 24 अक्तूबर तक बंद रहेगा।

ट्रेनों के शैड्यूल के अलावा आज विभिन्न ट्रेनों ने घंटों की देरी के साथ प्रस्थान किया, जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना। यात्रियों को परेशान होते देखा गया। वहीं कैंट में डिवैल्पर्मेंट कार्य पुनः शुरू होने के चलते यात्रियों को संबंधित ट्रेनों के बारे जानकारी लेकर ही निकलना चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -