जालंधर : थाना रामामंडी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान हिमांशु कुमार निवासी रविदास कॉलोनी रामामंडी के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एसआई अरुण कुमार ने नगल शामां शमशान घाट के पास हिमांशु को रोककर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन बरामद की।
आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल चले हिमांशु यह सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था। पुलिस जल्द ही इस गिरोह में शामिल और लोगों का खुलासा कर सकती है।
