Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः लाडोवाल टोल प्लाजा लूट मामले में एक गिरफ्तार

जालंधरः लाडोवाल टोल प्लाजा लूट मामले में एक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: फिल्लौर लाडोवाल टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ करीब 23 लाख 50 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान विशाल उर्फ लाली निवासी गांव पती बुल्ले गोरायां के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल ने लूट से पहले रोकी की थी। डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि सुधाकर सिंह निवासी लुधियाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर 23 लाख 50 हजार रुपये छीनकर फ़रार हो गए हैं जिसके बाद थाना फ़्लोर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपित मनप्रीत सल्लन, गुरजीत सिंह उर्फ विक्की, विपन कुमार और सन्नी कुमार बगंड और केवल किशन 
 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15,83,900 रुपए बरामद किए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार, धर्मेंद्र और गुरप्रीत थे, जिन्होंने मिलकर गिरोह बनाया था और प्लाज़ा के मैनेजर की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसे हथियारों डराकर पैसों से भरा बैग छीना था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह द्वारा घटना को अंजाम देने से पहले विशाल उर्फ लाली ने रास्तों की रेकी की थी, उसे पुलिस अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और ख़ुलासे हो सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -