Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः चोरी के वाहन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः चोरी के वाहन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। खुलासे में पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन चोरी गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर में चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान उन्होंने ने बताया कि सोढल चौक में युवक पर शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और जांच शुरू की। 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक के कब्जे से लिया गया वाहन चोरी का स्कूटर है। आरोपी राहुल शर्मा पुत्र राकेश कुमार वासी समत नगर थाना डिवीजन 2 को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच के दौरान एक और स्कूटर (एक्टिवा) बरामद किया गया है। जिससे दो एक्टिवा स्कूटर नंबर PB08-BH-5827 और PB08-ES-1990 बरामद हुए हैं। 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी की चार एफआईआर और एक डीडीआर पहले से ही लंबित है। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -