जालंधर, ENS: Kulhad Pizza Couple एक बार फिर से विवादों में आ गया है। वहीं Kulhad Pizza Couple की दुकान पर बुड्ढा दल से आए निहंग मान सिंह साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे, जहां निहंग सिंहो द्वारा Kulhad Pizza Couple की वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर भारी रोष पाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान निंहग सिंहों की मांग है कि Kulhad Pizza Couple द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।
उन्होंने थाने के बाहर खड़े होकर दोबारा मीडिया से बात करते हुए निंहग सिंह ने कहा कि अगर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों से जितनी भी वीडियो है Kulhad Pizza Couple उसे डिलीट कर देता है तो ठीक नहीं तो फिर वह चाहे सारी पुलिस को बुला लें और उनके सामने वह उनकी पगड़ी को वापिस कर दें। उसके बाद वह जो वीडियो बनाए उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। निहंग सिंहों ने कहा कि अगर वह वीडियो डिलीट नहीं करता तो उसके खिलाफ वह सख्त एक्शन लेंगे। निहंग सिंहों ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते वह इस मामले को लेकर रोष जाहिर रखेेंगे। उन्होंने कहा थाना 4 के प्रभारी ने उन्हें Kulhad Pizza Couple के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में पुलिस ने उन्हें 3 दिनों का समय दिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि उच्च अधिकारियों और सहज अरोड़ा के साथ उनकी मीटिंग करवाई जाएगी।
निंहग सिंहों ने कहा कि अगर 3 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वह दोबारा Kulhad Pizza Couple की दुकान पर आएंगे। निहंग सिंहों ने कहा कि सहज अरोड़ा चाहे पाताल में छिप जाए वह उसे ढूंढ लेंगे। उन्होंने कहा कि आज सुबह उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से सहज अरोड़ा का नंबर मांगा था, लेकिन नंबर ना मिलने के कारण वह जालंधर Kulhad Pizza Couple की दुकान पर पहुंचे। वहीं सहज अरोड़ा द्वारा कुछ दिन पहले मंगू मठ द्वारा पैसे लेने के आरोप के बयान पर मान सिंह ने कहा कि आज तक कोई भी मान सिंह का रिकार्ड निकाल लें। उन्होंने किसी से पैसों की मांग नहीं की है। उन्होंने कहा कि वह आने वाली नस्ल को बर्बाद नहीं होने देंगे। इस दौरान मान सिंह ने कहा कि वह चाहते है सहज अरोड़ा थाने में पुलिस प्रशासन के सामने बैठकर इस मामले को लेकर बातचीत कर लें।
बता दें कि थाने पहुंचने से पहले मान सिंह Kulhad Pizza Couple की दुकान पर पहुंचे थे। जहां मान सिंह को सहज अरोड़ा दुकान पर नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने उक्त कप्पल को ऐसी वीडियो वायरल करने से गुरेज करने की अपील की है। वहीं इस मामले में अब तक Kulhad Pizza Couple के खिलाफ मामला क्यों नहीं दर्ज हुआ इस बात को लेकर निंहग सिंहों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। निहंग सिंहों ने कहा कि अब तक पुलिस को अगर पता लग गया कि वह वीडियो उनके द्वारा ही वायरल की गई थी तो उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान उन्होंने इस मामले में खुद शिकायत देने की बात पुलिस को कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि Kulhad Pizza Couple अब अपने बच्चे को वीडियो में लाकर वीडियो बनाने लग गया है। उन्होंने कहा कि Kulhad Pizza Couple द्वारा सिख का अपमान किया जा रहा है, जोकि निंदनीय है। वहीं Kulhad Pizza Couple ने कहाकि आज बातचीत के दौरान Kulhad Pizza Couple की बहन से बात हुई। इस दौरान महिला द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। जिसके बाद वह निहंग सिंह दुकान से बाहर आ गए। इस दौरान Kulhad Pizza Couple की दुकान के बाहर भारी हंगामा हो रहा है। थाना 4 की पुलिस के साथ निहंग सिंह थाने चले गए, जहां इस दौरान बाबा बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें 3 दिन का समय दिया है।
