जालंधर, वरुण/हर्ष : पंजाब सहित कई राज्यों में एनआईए की टीम ने रेड की है। वही जालंधर में दिन चढ़ते ही NIA ने अमन नगर में रेड की। यह रेड पुनीत और लाली के घर में की गई। मिली जानकारी के अनुसार NIA ने बस्ती के इलाकों सहित कई जगह गैंगस्टरों के क़रीबियों के घरों की रेड की है। वहीं अमन नगर में एनआईए ने रेड सुबह 5 बजे के क़रीब की गईं। NIA की टीम ने थाना 8 की पुलिस को साथ लेकर यह रेड की।
बता दें कि पंजाब में 12 जिलों में एनआईए की रेड हुई है। वहीं, बताया जा रहा है कि मोगा में चार से पांच जगहों पर रेड की गई है। राजिंदर स्ट्रीट, तालवंडी भगेरिया, धूरकोट, निधावला में छापेमारी की सूचना है। मोगा के राजिंदर स्ट्रीट में एक कारोबारी के घर पर भी एनआईए द्वारा रेड की गई है। बठिंडा में एनआईए ने चांदसर बस्ती में रेड कर एक जेजम खोखर नामक युवक को हिरासत में लिया है। जिसके लिंक गैंगस्टरों से बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन पहुंची, जहां पर युवक से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि एक अपराधिक केस में जेल अंदर बंद था, कुछ समय पहले ही उक्त युवक जेल से बाहर आया था।
गैंगस्टर अर्श डल्ला के साथ उक्त युवक का लिंक बताया जा रहा है। जगराओं में हुई हत्या मामले में उक्त युवक ने आरोपियों को कारतूस मुहैया करवाए थे। मुक्तसर के कोटकपूरा रोड पर एक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्ति के घर पर एनआइए की रेड हुई है। टीम यहां 15-20 मिनट तक ही रुकी। बाद में वह अन्य जिलों के लिए रवाना हो गई। टीम सुबह पांच बजे मुक्तसर रेड के लिए पहुंची थी।