Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabJalandharJalandhar News: College के पास सड़क हादसे में Zepto Delivery Boy की...

Jalandhar News: College के पास सड़क हादसे में Zepto Delivery Boy की मौत, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज के पास ट्रक की चपेट आने से दोपहिया वाहन सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के दौरान व्यक्ति के पास जैपटो का बैग बरामद हुआ है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों के अनुसार बाइक सवार जैपटो डिलीवरी ब्वॉय के सिर से ट्रक निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि जैपटो डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई है। घटना के दौरान ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाने का काम शुरू किया जा रहा है।

लोगों के अनुसार बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी और बाइक सवार को रौंदता हुआ ले गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह उनके साथ भगत सिंह कालोनी के पास जैपटो स्टोर में काम करता था। स्टाफ के कर्मी ने कहा कि मृतक की पहचान 18 वर्षीय उज्जवल के रूप में हुई है और वह डिलीवरी देकर वापिस लौट रहा था।

इस दौरान ट्रक चालक ने पहले बाइक को साइड मार दी और उसके बाद ट्रक के टायरों के नीचे उज्जवल का सिर आ गया। घटना के दौरान ट्रक चालक उसे रौंदता हुआ ले गया। हादसे में उज्जवल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिवारिक सदस्यों को दे दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page