Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/मोहालीः पंजाब के खरड़ में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार ने जालंधर निवासी युवक युवराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई के अनुसार, उसकी बहन और आरोपी युवराज एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच नजदीकी संबंध थे। परिवार का कहना है कि 19 तारीख को युवती अपने दोस्त युवराज से मिलने के लिए खरड़ गई थी। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 11:30 बजे उसके घर पहुंची और अगले दिन यानी 20 तारीख को उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

 घटना की सूचना मिलने के बाद खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मामला धारा 174 के तहत दर्ज कर लिया। हालांकि, पुलिस ने इसे सामान्य आत्महत्या मानते हुए आगे कोई विस्तृत जांच नहीं की, जिससे परिजनों में नाराजगी है। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी ने यह कदम युवराज की वजह से उठाया है और मामले की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दूसरी ओर युवक युवराज की बहन ने बताया कि उसका भाई निर्दोष है और उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की दोबारा जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि अगर परिवार की ओर से कोई नई शिकायत या सबूत सामने आता है, तो मामले की जांच पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -