Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabJalandharJalandhar News: घर में घुसकर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला,...

Jalandhar News: घर में घुसकर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर के काला सिंघा रोड इलाके में नशा कारोबार का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और तेजधार हथियारों के साथ हमला किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने इलाके में चल रहे नशे के कारोबार का विरोध किया था, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। परिवार ने बताया कि हमलावरों की संख्या 5 से 7 के करीब थी और उनके पास हथियार भी थे।

पीड़ितों के अनुसार, हमलावर देर रात करीब 10 बजे के आसपास घर के अंदर घुसे और खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। गाड़ियों के शीशे पूरी तरह चकनाचूर कर दिए गए। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान एक महिला भी आरोपियों के साथ मौजूद थी। पीड़ित युवक ने बताया कि दोपहर में भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उनके पिता ने आरोपियों को नशा बेचने और युवाओं को चिट्टे की लत लगाने से रोकने को कहा था। इसके बाद आरोपी भड़क गए और रात को हमला कर दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि पंजाब सरकार एक तरफ नशा मुक्त अभियान चला रही है, लेकिन जो लोग नशे के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें ही घुमाया जा रहा है। परिवार ने कहा कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तोड़फोड़ और हथियारों के इस्तेमाल की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page