जालंधर, ENS: थाना सदर के अंतर्गत आते जमशेर खास सरकारी स्कूल में बने मतगणना केंद्र के बाद में गिनती के दौरान 40 से 50 युवक रोड़ जाम कर नारेबाजी कर हंगामा कर रहे थे।
जिन्हें परागपुर चौकी की पुलिस रोकने के लिए गई तो युवकों ने पुलिस की सरकारी गाड़ी पर पत्थरों से हमला करके गाड़ी का पीछे वाला शीशा और बोनट तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परागपुर चौकी के जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि जमशेर खास में मंगलवार देर रात गिनती के दौरान 40 से 50 युवक रास्ते को बंद करके स्कूल के बाहर खड़ा होकर हंगामा कर रहे थे, जिसे परागपुर चौकी पुलिस रोकने के लिए गई तो युवकों ने भीड़ का फायदा उठा सरकारी गाड़ी के पीछे शीशे से पत्थर से हमला कर दिया।
हमले के दौरान सभी भाग गए। जिसके उनकी टीम के जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और उन्हें कई इनपुट मिले है। वह जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।