जालंधर, ENS: बस्ती शेख में गामा फिटनेस जिम से वर्कआउट करके लौट रही युवती से छेड़छाड़ की गई। मिली जानकारी के अनुसार नशे में धुत युवकों ने पहले लड़की से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धक्का-मुक्की की। इस घटना में गिरने से युवती घायल हो गई और उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं युवती द्वारा शोर किए जाने पर लोग इकट्ठा हो गए और घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं लोगों ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि अन्य युवक घटना स्थल से फरार हो गए। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ बदतमीजी शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से युवती सड़क किनारे नाली के पास गिर गई, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। डाक्टरों ने फ्रैक्चर की आशंका जताई हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
जिसके बाद थाना 5 की पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक युवती रोज की तरह जिम से निकलकर एक्टिवा से अपने घर जा रही थी। रास्ते में नशे की हालत में 3 से 4 युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने के बाद लोगों ने मौके पर एक युवक को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों के अनुसार आरोपी युवती को डराने-धमकाने की कोशिश भी कर रहे थे।