Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: रूस-यूक्रेन जंग में नौजवान मनदीप की मौत, एयरपोर्ट पहुंचा पार्थिव...

Jalandhar News: रूस-यूक्रेन जंग में नौजवान मनदीप की मौत, एयरपोर्ट पहुंचा पार्थिव शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रूस-यूक्रेन में लगातार जंग जारी है। वहीं भारत के कई नौजवानों की इस जंग में मौत हो गई। वहीं अब जालंधर के नौजवान की रूस जंग में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गोराया का रहने वाला 30 वर्षीय मनदीप कुमार पिछले काफी समय से रूस गया था, जहां वह ट्रैवल एजेंटों के झांसे में आ गया और उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया था।

इस मामले को लेकर मनदीप का भाई जगदीप उसे ढूंढने के लिए रशिया भी गया था। जगदीप ने इस मामले को लेकर पंजाब और केंद्र सरकार के समक्ष मामला भी उठाया था। वहीं अब रशिया आर्मी में मनदीप की मौत हो गई। रशिया से मनदीप का शव भारत दोपहर 1 बजे पहुंचा है।

जहां परिवार उनके पार्थिव शरीर को लेने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया। जगदीप के भाई ने बताया कि मनदीप कई महीनों तक लापता था, जिसके बाद अब उसका शव भारत लाया गया है। जल्द परिवार अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को जालंधर लेकर आ रहा है।

बता दें कि मनदीप कुमार 17 सितंबर 2023 को एक रिश्तेदार और तीन परिचितों के साथ आर्मेनिया के लिए रवाना हुआ था। मनदीप और उसके साथी अमृतसर से फ्लाइट के जरिए आर्मेनिया पहुंचे। उन्होंने तीन महीनों के लिए आर्मेनिया में मजदूरों के रूप में काम किया। 9 दिसंबर 2023 को वे रूस पहुंचे। हालांकि मनदीप कुमार रूस में ही रहा, जबकि उसका रिश्तेदार और तीन अन्य साथी भारत वापिस आ गए।

मृतक मनदीप के भाई जगदीप कुमार ने कहा कि वे अब यह जानकारी हासिल करेंगे कि उसके भाई को रूसी सेना में कैसे भर्ती किया गया था, क्योंकि उसका भाई विकलांग था और विकलांग व्यक्ति सेना में भर्ती होने के योग्य नहीं होते। वे अब इस मामले में विदेश मंत्रालय और रूसी सरकार से बात करेंगे और रूसी अदालत में मुकदमा भी दायर करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -