Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर में युवक बेहोश, पुलिस और...

Jalandhar News: गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर में युवक बेहोश, पुलिस और एबुंलेंस चालक पर भड़के लोग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अंबेडकर चौक के पास स्थित सबवे के बाहर खड़ी गाड़ी में तेज रफ्तार एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में घायल युवक सड़क पर गिर गया और कुछ समय के लिए बेहोश हो गया। वहीं घटना को लेकर उस समय इंसानियत शर्मसार हो गई, जब एक युवक सड़क पर बेहोश पड़ा था, लेकिन मदद के लिए मौके पर मौजूद न पुलिस आगे आई और न ही 108 एम्बुलेंस स्टाफ का कोई कर्मी आया। चश्मदीदों के अनुसार, पीसीआर मुलाजिम कुछ कागजों पर घटना को लेकर लिखने में व्यस्त थे। जबकि बगल में बेहोश युवक जमीन पर पड़ा हुआ था।

हैरानी की बात यह रही कि 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। फिर भी टीम ने युवक को न उठाया और न ही प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब एम्बुलेंस स्टाफ से पूछा कि वे किस बात का इंतजार कर रहे हैं, तो उनका जवाब था कि वे पुलिस की अनुमति का इंतजार कर रहे थे।

इस पर लोगों ने गुस्सा जताया, जिसके बाद 108 टीम ने दबाव में आकर युवक को स्ट्रेचर पर डालकर एम्बुलेंस में रखा। जानकारी के अनुसार, सबवे के बाहर एक कार खड़ी थी। तभी एक काले रंग की एक्टिवा पर तेज रफ्तार से आ रहे युवक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में बेहोश हो गया।

हादसे के करीब आधे घंटे बाद PCR टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। लेकिन पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लग गया। मौके पर पहुंचने के बाद भी न तो पुलिस कर्मियों ने घायल को उठाया, न ही एम्बुलेंस टीम ने कोई प्राथमिक उपचार दिया।लोगों का कहना था कि किसी की जान बचाने में मिनटों की भी देरी नहीं होनी चाहिए। लेकिन यहां दोनों टीमें तमाशबीन बनी रहीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -