जालंधर, ENS: भारत सरकार के साथ लड़ाई लड़ रहे जालंधर के नौजवान ने खुद को खालिस्तानी होने का दावा किया है। इस नौजवान का नाम अमृतबीर सिंह है। 2015 से ये जालंधर से बाहर है और देश बदलता रहता है। कनाडा से चीमा भारत विरोधी गतिविधियां चलाता है। 2016 में ये गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की याद में ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लाइमलाइट में आया था। युवक का भारत में सोशल मीडिया पर इंस्टा अकाउंट भी बैन है। अमृतबीर सिंह का भारत के खिलाफ विवादित वीडियो सामने आया है और वीडियो में भी उसने खालिस्तान लिखा हुआ है।
अमृतबीर कह रहा है कि मैं मौत के साथ रोमांस करता हूं। कभी मौत आगे होती है तो कभी वह आगे होता है। अमृतबीर का आरोप है कि भारत सरकार मुझे मारने की कोशिश कर रही है। मेरी लड़ाई भारत सरकार के साथ है। मैं डेमोक्रेटिक तरीके से लड़ाई लड़ रहा हूं। वीडियो में अमृतबीर दावा कर रहा है कि उसकी गाड़ी में ट्रैकर लगवाया गया था, जो अचानक उसे मिल गया। ये ऐसा ट्रैकर है, जिसे मेटल डिटेक्टर और स्कैनर पकड़ नहीं पा रहे हैं। इससे ताबूतों में लाशें घर पहुंचेंगी। अमृतबीर ने कहा कि उस पर कनाडा-अमेरिका में पहले भी कई बार हमलों की कोशिश हो चुकी है।
मेरे लिए ऐसी घटनाएं नई नहीं हैं। जहां तक हुकूमतों ने जोर लगाना है, उसका हमें पता है। गुरु महाराज मेहर करे। जिस तरफ से गोली आएगी, मुंह उस तरफ होगा, भागेंगे नहीं। अमृतबीर सिंह गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के साथ भी अपनी नजदीकियां बता चुका है, हालांकि सुक्खा काहलवां का परिवार इससे साफ इनकार कर चुका है। उनका कहना है कि इस नाम के युवक को नहीं जानते। पंजाब के दूसरे गैंगस्टरों के साथ भी ये अपने संबंध बता चुका है, लेकिन वे गैंगस्टर भी कह चुके हैं कि इसके साथ कोई संबंध नहीं है। ये खुद की तरफ से ही इस तरह की हरकतें करता है। पंजाब में कई मामलों में वांछित चीमा ने कनाडा में शरण के लिए आवेदन किया हुआ है।