Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: इस इलाके में महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस इलाके में महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात के खांबड़ा में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान सिमरनजीत कौर के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सिमरनजीत कौर के ससुर रूप लाल ने बताया कि उनका बेटा करण और बहू उनके अलग खांबड़ा में स्थित मालिक के घर पर रहते है। पिता ने कहा कि बेटा और बहू यहां पर मालिक की कोठी में रहते है। पिता का कहना है कि बेटा और बहू नशे का आदी था और कई बार बेटे के नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद बेटा और बहू उनसे अलग रहते थे।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नौजवान को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एएसआई कशमीर सिंह ने बताया कि उन्हें इलाके में महिला का शव बरामद होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि दोनों नशे के आदी है और यहां पर किराये के मकान पर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार सिमरनजीत कौर को पति करण ने मौत के घाट उतारा है। हालांकि महिला के शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। करण पर मामला दर्ज करके काबू कर लिया गया है। वहीं महिला सरपंच ने कहा कि लड़का लड़की दोनों नशे के आधी है और पिछले कुछ समय से दोनों यहां पर रह रहे थे।

वहीं लड़की का शव मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नौजवान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना थाना प्रभारी संजीव ने कहा कि परिजन सो रहे थे और परिजनों द्वारा कहा जा रहा हैकि लड़की आज सुबह जब नहीं उठी तो पता चला कि लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग कह रहे है कि अल सुबह मौत हुई है तो कुछ लोगों का कहना है कि देर रात ही मौत हो गई थी। अधिकारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चुर में भेज दिया है और पोस्टमार्मटम की रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -