पति ने चलती ट्रेन में की पत्नी की डिलीवरी
जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर देहरादून एक्सप्रेस से लौट रही गर्भवती महिला ने स्टेशन पर डिलीवरी दी। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पाटिल दीदी नामक महिला ट्रेन में सफर कर रही है और वह अमृतसर से आ रही थी। इस दौरान ट्रेन में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया। परिवार ने बताया कि करतारपुर रेलवे स्टेशन पर महिला को अचानक तेज दर्द होना शुरू हो गया।
जिसके बाद महिला की ट्रेन में डिलीवरी होने के बाद महिला को जालंधर स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। हैरानी की बात यह है कि महिला की डिलीवरी किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही ट्रेन में करवाई। घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर रेलवे की महिला कांस्टेबल मदद के लिए आई और प्लेटफार्म पर महिला को तुरंत एबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वहीं महिला के पति मुकेश ने बताया कि वह किशनगंज बिहार जा रही थी। व्यक्ति हमीरा मंडी में काम करता है। वह ऑटो करके मां और पत्नी को अमृतसर ले गया। जहां ट्रेन में करतापुर में महिला की डिलीवरी हो गई। जिसके बाद जालंधर स्टेशन पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जहां स्टेशन पर महिला को उताकर उसे तुरंत एबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुकेश ने बताया कि उसकी पत्नी ने लड़की को जन्म दिया है।
लेकिन इस डिलीवरी के बाद माता-पिता किशनगंज बिहार चले गए। घटना के दौरान व्यक्ति घबरा गया और वह किसी से बात नहीं कर रहा था। बच्ची का नाम अराध्या कुमारी रखा गया। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों से इस मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला और बच्ची की हालत स्थिर है। मुकेश कुमार ने बताया कि पहले उसके 5 साल का लड़का है और अब बच्ची ने उसके परिवार में जन्म लिया। मुकेश ने बताया कि वह हमीरा से ऑटो करके अमृतसर परिवार को ट्रेन में बिहार जाने के लिए छोड़ने गया।
जहां स्टेशन पर सभी ने मिलकर खाना खाया। इस दौरान बिहार जाने के लिए उसका भाई-भाभी, पिता, माता और पत्नी जा रही थी। मुकेश ने बताया कि उसने खुद पत्नी की डिलीवरी की है। दरअसल, करतारपुर में उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसने खुद पत्नी की डिलीवरी करवाई। मुकेश ने बताया कि उसे डिलीवरी के बारे में अपने बुजुर्गों से जानकारी थी, जिसके चलते उसने पत्नी की करतारपुर में चलती ट्रेन में डिलीवरी करवा दी।