जालंधर, ENS: युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि देहात में आज पुलिस फोर्स के साथ ऑपरेशन कासो चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत भारी मात्रा में संदिग्ध घरों की तालाशी ली गई। जिसमें एक महिला को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 107 नशीली गोलियां बरामद की गई।
गिरफ्तार की गई महिला की पहचान आशा रानी उर्फ पिंकी पत्नी जगदीश सिंह निवासी गांव ममदेवला, फाजिल्का के रूप में हुई है। आशा रानी इस समय महतपुर में रह रही है। महिला को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। महिला को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं इस कासो ऑपरेशन के तहत अन्य संदिग्ध लोगों के घरों की तालाशी ली जा रही है।
