HomePunjabJalandharJalandhar News: Shiv Sena नेता बंटी पर महिला ने लगाए मंदिर की...

Jalandhar News: Shiv Sena नेता बंटी पर महिला ने लगाए मंदिर की मर्यादा भंग करने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर से मंदिर की मर्यादा भंग करने का एक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मखदुमपुरा में स्थित एक मंदिर में Shiv Sena नेता बंटी पर महिला ने मंदिर की मर्यादा भंग करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि बंटी ने जूते पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश किया है। महिला का कहना है कि नेता ने धार्मिक स्थल की मर्यादा का उल्लंघन किया है, जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। महिला ने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि नेता मंदिर परिसर के अंदर जूते पहनकर प्रवेश करता नजर आ रहा हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, और इस तरह की घटनाओं पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि अगर यही घटना किसी ओर ने की होती तो बंटी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर कार्रवाई की मांग करने की अपील करता है। ऐसे में अब देखना यह है कि इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -