Loading...
- Advertisement -
HomePunjabJalandharJalandhar News: महिला ने पति के साथ S7 Stylo Salon मालिक के...

Jalandhar News: महिला ने पति के साथ S7 Stylo Salon मालिक के संबंध के लगाए आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मॉडल हाउस इलाके में S7 Stylo Salon के बाहर देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, महिला ने सैलून मालिक महिला पर पति के साथ अफेयर होने के आरोप लगाए है। जिसको लेकर सैलून के बाहर जमकर हंगामा हुआ। वहीं व्यक्ति ने कहा कि उसकी बहन की बात है जहां उसके पति के S7 Stylo Salon मालिक के साथ अफेयर चल रहे है। व्यक्ति ने कहाकि उसे घटना स्थल पर बहन ने बुलाया और उसने रंगे हाथों पति को पकड़ लिया।

व्यक्ति ने कहाकि 2 महीने पहले भी उसकी बहन ने पति को रंगे हाथों काबू किया था, लेकिन इस मामले को लेकर घर में बैठकर बात भी हुई थी और इसे हटने के लिए मना किया था। व्यक्ति ने कहाकि बहन का पति नकोदर चौक के पास सेठी फर्नीचर पर काम करता है। लेकिन वह अब दोबारा से महिला के साथ अफेयर के मामले में रंगे हाथो काबू किया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि पुलिस उन्हें दूसरी जगह जाने का कहकर पहले चली गई। आधे घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला पुलिस कर्मी सैलून में गई और वापिस आ गई। जिसके बाद पुलिस कहने लगी कि वह सैलून में नहीं जा सकते। वहीं पीड़ित महिला पीड़ित महिला की बहन ने कहा कि पुलिस के सामने उसका पति मौके से चला गया। महिला ने कहा कि यहां पति ये कहकर चला गया वह थाने मामले को लेकर जा रहा है। महिला का कहना है कि S7 Stylo Salon की मालिक सरबजीत कौर का पति फौज में है।

आरोप है कि महिला इलाके में कह रही है कि उसने उक्त व्यक्ति के साथ दूसरी शादी करवाई है। वहीं पीड़ित महिला ने कहा कि S7 Stylo Salon की उसके तालाक दिए बिना कैसे उसके पति से शादी करवा सकती है। महिला ने कहा कि इलाके में जिससे भी पूछताछ की है तो सभी यह कह रहे हैकि सैलून मालिक का उक्त व्यक्ति पति है। महिला ने कहाकि सैलून मालिक महिला के खुद के 2 बच्चे है, जिसमें एक लड़का और लड़की है। पीड़िता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाए हैकि उन्होंने सैलून मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page