घुम्मण के घर दुख सांझा करने पहुंचे कांग्रेस विधायक और पूर्व सासंद, उठी जांच की मांग
जालंधर (ens): बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का पार्थिव शरीर देर रात जालंधर जमशेदपुर पहुंच गया है। पार्थिव शरीर को देखकर परिवार का रोल रो कर बुरा हाल हो रहा है। वरिंदर घुम्मन का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा। वहीं घुम्मण की फोर्टिस अस्पताल में निधन की वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि निधन के बाद घुम्मण का शरीर नीला पड़ गया था। इस दौरान घुम्मण के साथी ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की। दूसरी ओर कैंट से विधायक परगट सिंह घुम्मण के घर दुख सांझा करने पहुंचे।
परगट सिंह ने कहा कि वह स्पोर्ट्स खिलाड़ी था और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करता था। उसका अचानक चले जाना पंजाब के लिए बहुत बड़ा झटका है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सासंद सुशील रिंकू ने कहा कि जालंधर का नाम देश-विदेश में घुम्मण ने रोशन किया है। उसने दुनियां में अपना अलग मुकाम हासिल किया। इस दौरान घुम्मण ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। मामूली कंधे की सर्जरी को लेकर कैसे इस दुनियां को छोड़कर चला गय, ये मेडिकल सुविधाओं पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। फोर्टिस अस्पताल में घुम्मण का जिस तरह से शरीर नीला पड़ गया, इसकी जांच होनी चाहिए। अभी पंजाब के लोग गायक राजवीर जवंदा का दर्द नहीं भुला पाए, दूसरी ओर अब घुम्मण का निधन हो जाना बहुत बड़ा झटका है।
घुम्मन की कार्डियक अटैक आने से मृत्यु हो गई। दूसरी ओर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान घुम्मन के दोस्त ने कहा गया कि इलाज दौरान मौत होने की परिजनों द्वारा डॉक्टर से वीडियो मांगी जा रही है। लेकिन वह वीडियो नहीं दे रहे। जिस कारण भारी हंगामा भी हुआ।
वहीं शिवम डॉक्टर ने बताया कि इलाज के दौरान मौजूद सभी डॉक्टर ड्यूटी खत्म करके जा चुके है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण वरिंदर की मौत हुई है। वरिंदर का शव नीला पड़ चुका है। परिजनों ने आरोप लगाया कि परिवार से बात किए बिना बॉडी को पैक कर दिया गया। इस दौरान 3 घंटे तक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की रिकॉर्डिंग को लेकर मांग की गई।
इस घटना को लेकर घुम्मण के दोस्त ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि सर्जरी के लिए बीते दिन अस्पताल में ऑपरेशन करवाने के लिए भर्ती हुए थे। शाम सर्जरी के दौरान 6.30 बजे वरिदंर को दो बार अटैक आया। जिसके बाद डॉक्टरों ने वरिंदर को मृत घोषित कर दिया।
जिसका पता चलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बताया जा रहा घुम्मन का शव कुछ समय तक जालंधर पहुंच जाएंगा। घुम्मन का अंतिम संस्कार जालंधर में किया जाएगा। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं।
वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं। कुछ समय पहले एनकाकाउंटर न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में घुम्मन के राजनीति में उतरने के फैसले पर मोहर लगाई थी। वह पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से निकाल कर खेलों की ओर जागरूक करने की मुहिम चलाने के उद्देश्य से राजनीति मे उतरने वाले थे।