अंकित डोंकर के पाकिस्तान एजेंट भट से जुड़े तार, अब विदेश मंत्रालय से मिलेंगे 12 परिवार
जालंधर, ENS: रशिया में मानव तस्करी के मामले में एक बार फिर से पीड़ित लोगों ने चौकाने वाले खुलासे किए है। दरअसल, पीड़ित परिवार जहां अपने परिजनों को रशिया से भारत लाने के लिए दिल्ली जाकर विदेश मंत्रालय से मुलाकात करेंगा, वहीं उन्होंने एजेंट अंकित के पाकिस्तान से तार जुड़े होने को लेकर खुलासे किए है। देहात का पीड़ित जगदीप कुमार लगातार रशिया में फंसे भाई को भारत लाने के लिए पिछले एक साल से प्रयास कर रहा है। जिसके बाद अब उसने रशिया में फंसे 12 परिवारों को ढूंढकर एक ग्रुप बनाया और सभी मिलकर विदेश मंत्रालय से दोबारा से परिजनों को भारत लाने की अपील करेंगे।
इस दौरान जगदीप ने अंकित डोंकर के पाकिस्तान एजेंट भट्ट के साथ लिंक को लेकर खुलासे किए है। इसी के साथ पाकिस्तान भट्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की सरकार से अपील की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए इजाज ने कहा कि जगदीप ने ही 12 परिवारों के सदस्यों को रशिया से भारत लाने के लिए मुहिम तैयार की है। जिसके चलते जगदीप ने एक ग्रुप बनाया और हम सबको एक साथ लेकर चलने का फैसला किया।
कशमीर के शेख इजाज हमीम ने कहा कि वह पहले जगदीप को नहीं जानते थे। लेकिन अब ग्रुप में जुड़ने के बाद इकट्ठे हुए है और अब विदेश मंत्रालय से मुलाकात करेंगे। इजाज ने कहा कि वह पहले भी विदेश मंत्रालय से अपने भाई जहूर अहमद को भारत लाने के मिल चुके है, लेकिन उस दौरान उन्होंने कहा था कि हम विदेश में पता कर रहे हैं, लेकिन उस दौरान एबेंसी उनके साथ कोई तालमेल सही से नहीं कर रही थी। इजाज ने कहा कि वह भी भाई को लेने के लिए रशिया जा रहा है, जबकि दूसरा भाई फौज में है। इजाज ने कहा कि भाई के ना आने से पिता काफी परेशान है और वह बिस्तर से उठ नहीं पा रहे है।
जगदीप ने कहा कि वह भाई को रशिया लेने के जा रहा है। जिसके लिए वह अब दिल्ली में विदेश मंत्रालय से मुलाकात करेंगा। मामले की जानकारी देते हुए जगदीप ने कहा कि उनके साथ अब तक 12 परिवार जुड़े है। इन सभी को काफी मुश्किल से एक ग्रुप बनाकर जोड़ा है। सभी के परिजनों से उसने दोबारा से विदेश मंत्रालय से मुलाकात करने का आग्रह किया है। हालांकि इससे पहले भी सभी विदेश मंत्रालय के पास जा चुके है और उनकी फाइलें वहां पर पड़ी हुई है। लेकिन 2 से 3 माह पहले उन्हें आश्वासन दिया गया था कि आपके बच्चों को जल्द से जल्द भारत लाया जाएगा।
जगदीप ने कहा कि 13 जनवरी को रशिया में केरला के व्यक्ति की मौत की खबर मीडिया से मिली। जिसके बाद वह उसे देखकर इतना हैरान रह गए कि क्या भारत सरकार रशिया से शव लाने का काम कर रही है। जगदीप ने कहा कि इस घटना के बाद उसने दोबारा से खुद ही भाई को लाने के लिए रशिया जाने का फैसला लिया। जगदीप बैठ नहीं सकते, लेकिन वह भाई को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भले ही रशिया से भारतीयों को लाने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनके नजरिये से देखा जाए तो यह काफी कम मात्रा में प्रयास किए जा रहे है। जब भी स्पेशल फोन करके एबेंसी से बात की जाती है तो यही जवाब मिलता है कि आपके बच्चे अभी मिसिंग है।
जगदीप ने कहा कि उसके पास रशिया द्वारा 22 लोगों के मिसिंग की लिस्ट मौजूद है। हालांकि एक से दो अन्य की मौतें होने के नाम सामने आए है, लेकिन अब यह एक से दो लोग कहां से आ गए। जालंधर से डीएसपी से उनकी बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया है कि एजेंट को जल्द से जल्द वारंट पर जेल से बाहर लाकर कार्रवाई की जाएंगी, लेकिन उसके साथी गुरप्रीत, जश्न और संदीप हंस अभी भी बाहर है। इन सभी की एक चेन भारत सहित पंजाब में बनाई हुई है और रशिया में नौकरी देने का लालच देकर आर्मी में भर्ती करवा रहे है।
उक्त लोगों के खिलाफ पिछले एक साल से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। हालांकि जब जालंधर के डीएसपी ने आश्वासन दिया तो उनकी आस एक बार फिर से जाग गई है। जगदीप ने खुलासा किया है कि उक्त आरोपियों का मुख्य एजेंट अभी रह गया था, जिसके साथ मिलकर यह सभी एजेंट धोखाधड़ी करके भारतीय लोगों की रशिया की आर्मी में भर्ती करवा रहे है, वह पाकिस्तान भट्ट शामिल है। जगदीप ने कहा कि अंकित डोंकर ही पाकिस्तान भट्ट के साथ सभी मिलकर मानव तस्करी का काम कर रहे हैं। जगदीप ने कहा कि अंकित डोंकर उसे भी कई बार धमकियां देता रहा है।
