Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: श्मशान घाट में पहुंचा वरिंदर का पार्थिव शरीर, कुछ देर...

Jalandhar News: श्मशान घाट में पहुंचा वरिंदर का पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अतिंम संस्कार, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दुनियां में बॉडी बिल्डिंग में अलग पहचान बनाने वाले वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन निधन हो गया। वरिंदर घुम्मन की अंतिम यात्रा मॉडल टाउन के श्मशान घाट पहुंच गई है। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। घुम्मन के अतिंम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ गया। श्मशानघाट में अंतिम रस्में निभाई जा रही हैं। घुम्मन को अतिंम विदाई देने के लिए पंजाबी कलाकार हार्बी संघा जालंधर पहुंचे।

जहां वह घुम्मन को याद करके रोने लग गए। उन्होंने कहा कि घुम्मन के साथ उनका काफी लगाव था। बीते दिन जब इस दुखद घटना के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वह शब्दों में अपने घुम्मन के साथ बिताए पलों को बयां नहीं कर सकते। भारी मात्रा में घुम्मन को चाहने वाले श्मशानघाट पहुंचे है।

गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उनके दोस्तों का आरोप है कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है।

जब दोस्तों ने सीसीटीवी की मांग की तो अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरा नहीं है, केवल बाहर की फुटेज उपलब्ध है, जिसमें घुम्मन का बेड नजर नहीं आता। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने दोस्तों को सीसीटीवी रूम ले जाकर जानकारी दी। उस दौरान अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोमी ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन जल्द जारी किया जाएगा और फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस या परिवार की तरफ से फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -