Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: Civil Hospital में महिला की मौत को लेकर हुआ हंगामा,...

Jalandhar News: Civil Hospital में महिला की मौत को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप, 3 साल पहले हुई थी शादी

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में लड़की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। इस दौरान परिजनों ने लड़की की मौत को लेकर कहा कि उसका मर्डर किया गया है। वहीं इस घटना को लेकर अस्पताल में परिजनों द्वारा काफी हंगामा किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि 3 साल पहले बिहार के युवक के साथ बेटी की शादी हुई थी। परिजनों ने कहा कि वह शादी में दहेज भी दिया था।

लेकिन कुछ देर पहले दहेज के लिए बेटी को परेशान कर रहे थे। जिसके बाद एक लाख रुपए भी ससुराल पक्ष को दिए गए। परिजनों का आरोप है कि देर रात बेटी से फोन पर उसकी बात भी हुई थी और आज सुबह उन्हें फोन आया कि बेटी को साइलेंट अटैक आया है। जिसके बाद उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि बेटी की मौत के बाद दामाद और ससुराल पक्ष घर से फरार हो गया।

महिला के भाई राकेश ने बताया कि रीति रिवाज के मुताबिक जो दहेज बनता था परिवार की ओर से दिया गया। इस दौरान 2 साल तक सब कुछ सही चल रहा था। पीड़ित परिवार ने कहा कि 6 माह पहले बहन से पैसों की मांग की गई। इस दौरान चैक के जरिए एक लाख रुपए उन्होंने भेज दिया। परिवार का आरोप हैकि एकदम से 2 से 4 लाख की मांग की जा रही थी। राकेश ने कहा कि एक माह पहले चाचा के घर में शादी थी। इस दौरान उसने कहा कि शादी में ही वह आएंगे, लेकिन इधर उनके पास नहीं आएगे।

राकेश ने कहा कि बहन बता रही थी कि कई बार सास-ससुर और पति उन्हें परेशान करते है। जिसके बाद उन्होंने बहन को आश्वासन दिया कि वह बैठकर बात कर लेंगे और मसले का हल निकाल लेंगे। राकेश ने कहा कि 2 तारीख को बहन ने अच्छे से बात की थी। उसके कुछ देर बाद बहन के ससुर ने फोन करके कहा कि लड़की ने रात को अच्छे से खाना खाया था, लेकिन अब उठ नहीं रही। जिसके बाद जब उसे डॉक्टर के पास उपचार के लिए लेकर आए तो उन्होंने कहाकि 2 घंटे पहले उसकी मौत हो चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -