जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर उस समय हंगामा हो गया, जब ग्राहक द्वारा दुकानदार से लिम्का की बोतल खरीदी गई। ग्राहक का कहना है कि दुकान से उसे एक्सपायर डेट की लिम्का दी गई। इस दौरान दुकानदार ने अन्य दुकानदारों से स्टॉक चैक करने के लिए कहा तो जांच के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ। दुकानदारों ने बताया कि सभी दुकानों पर एक्सपायर डेट की कुछ बोतले डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा दी गई है। जिसका बस स्टैंड पर मौजूद सभी दुकानदारों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान दुकानदारों ने आरोप लगाए है कि डिस्ट्रीब्यूटर रोहित ब्जाज द्वारा स्टॉक का कभी बिल भी नहीं दिया जाता है। वहीं दुकानदार ने बताया कि कई बार वह डिस्ट्रीब्यूटर रोहित के साथ एएसएम प्रशोत्म, विकास और जीएम से भी स्टॉक देने पर बिल देने की मांग कर चुके है, लेकिन उसके बावजूद किसी भी दुकानदार को बिल नहीं दिया जाता।
आरोप है कि जब दुकानदार विरोध करते है तो डिस्ट्रीब्यूटर रोहित द्वारा किसी अन्य डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा दुकानदार को स्टॉक ना दिए जाने की धमकी दी जाती है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार तेजिदंर ने बताया ने बताया कि रोजाना की तरह ढाबे पर कोल्ड ड्रिंक की 28 पेटी का आर्डर डिस्ट्रीब्यूटर रोहित ब्जाज को दिया गया था। इस दौरान कोल्ड ड्रिंक में से ग्राहक को देने के दौरान पता चला कि एक्सपायर डेट की बोतल थी और बोतल पर रेट 25 की तरह 30 रुपए लिखा हुआ था। जिसके बाद अन्य दुकानदार ने भी नया स्टॉक चैक किया तो पता चला कि प्रत्येक दुकानदार के स्टॉक में 3 से 4 बोतल एक्सपायर डेट की पाई गई।
तेजिंदर ने बताया कि नई बोतल पर 25 रुपए रेट है। उन्होंने कहा कि 10 से 12 दुकानों के स्टॉक में एक्सपायर डेट की बोतलें पाई गई। वहीं दुकानदार रमन, राजू कोल्ड ड्रिंक, सहित अन्य दुकानदार ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर कंपनी को अवगत करवाया था। इस दौरान मौके पर आए सेल्समैन ईशान को बंद पेटी दिखाई गई, जिसके बाद उसने खुद बंद पेटी से 3 से 4 बोतल एक्सपायर डेट की मिली। सेल्समैन द्वारा एक्सपायर बोतल पेटी में से निकालने की वीडियो भी दुकानदार द्वारा दिखाई गई।
वहीं बिल को लेकर दुकानदार कई बार जीएम को भी कह चुके है और वह सेल्समैन के जरिए जल्द बिल देने का आश्वासान देकर टाल-मटौल कर दिया जाता है। वहीं एक्सपायर डेट की बोतलों को लेकर सेल्समैन द्वारा जांच की गई थी, लेकिन स्टॉक को वापिस नहीं लिया गया। इस दौरान दुकानदार ने दिखाया कि फरवरी माह की एक्सपायर डेट की लिम्का, सप्राइट सहित अन्य बोतलें पेटी में भरकर डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा भेज दी गई। बस स्टैंड का सारा एरिया डिस्ट्रीब्यूटर रोहित के पास है और उनका नंगल शामा के पास दफ्तर है। दुकानदार ने कहाकि इस मामले को लेकर वह जल्द सेहत विभाग को शिकायत देंगे और मामले में बनती कार्रवाई करने की अपील करेंगे।