जालंधर, ENS: चंदन नगर अंडर ब्रिज का गार्डर एक बार फिर से टूट गया। जिसके बाद बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, अंडर ब्रिज के गार्डर टूटने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार वाहनों की टक्कर होने से गार्डर टूट चुका है। वहीं देर रात हरियाणा नबंर का ट्रक गार्डर से टकरा गया और टूट गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि ट्रक का अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद देर रात अंडर ब्रिज जाने का रास्ता बंद हो गया। वहीं लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी गार्डर गिर चुका है।
घटना के दौरान चालक का बचाव रहा। दूसरी ओर ट्रक चालक से जब बात की गई तो उसने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर से आ रहा था और लोकेशन पर जा रहा था, इस दौरान उसे रास्ते में गार्डर दिखाई नहीं दिया, जिसके कारण यह हादसा हो गया। वहीं मौके पर मौजूद व्यक्ति ने कहाकि प्रशासन द्वारा पक्के तौर पर गार्डर लगाए गए है, लेकिन नशे में धुत्त चालक इस रास्ते से गुजर रहे है। हालांकि कई बार उन्हें बार इस रास्ते से जाने से मना किया जा चुका है। लोगों ने कहा कि अगर घटना के दौरान कोई अन्य वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता है।
वहीं ट्यूबल पर तैनात कर्मियों ने कहा कि गार्डर भारी होने के कारण चालक हटा नहीं पाया। जिसके बाद ट्यूबल पर तैनात कर्मी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि गार्डर गिरने से चालक बुरी तरह से गाड़ी में फंस गया था, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। पीसीआर के पुलिस कर्मी ने कहा कि रास्ता बंद कर दिया गया गया और वाहन को थाने ले जाने के लिए थाना प्रभारी को सूचना दे दी है।
