Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: Highway पर Bread के ट्रक को लगी भीषण आग, बाल-बाल...

Jalandhar News: Highway पर Bread के ट्रक को लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः नेशनल हाईवे पर ट्रक को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। अभी आग लगने के स्टीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। घटना के बाद लोगों ने फायरब्रिगेड को सूचित किया जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी देते हुए ट्रक चालक संदीप ने बताया कि वह गाड़ी लेकर कपूरथला से अंबाला साइड जा रहा था। जब वह फिल्लौर-गोराया के नजदीक आरसी प्लाजा के पास पहुंचा तो गाड़ी से टिक-टिक की आवाज आने लगी और बाद में अचानक गाड़ी से धुंआ निकलने लगा, लेकिन वह गाड़ी को हाईवे पर नहीं रोक सका। तभी गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे की तीसरी लेन में आ गई और सीवर पुलिया से टकरा गई। देखते ही देखते गाड़ी पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई और जल गई। बाद में ड्राइवर कूदकर गाड़ी के बाहर आया और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक में बोन ब्रेड थे जो ट्रक के साथ जलकर राख हो गए।

आग इतनी भीषण थी कि रोड सेफ्टी और गोराया पुलिस ने फिल्लौर फायर ब्रिगेड को बुलाया। 2 गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रोड सेफ्टी फोर्स के थाना प्रभारी सरबजीत ने कहा कि हमें आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोराया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -