जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में परिवार बच्ची को उपचार के लिए नजदीक अस्पताल में लेकर गया, जहां उपचार के दौरान परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने नाबालिग के बयानों पर भार्गव कैंप के रहने वाले करण और मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर अस्पताल में इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस को गंभीर हालत में भार्गव कैंप की रहने वाली नाबालिग ने बताया कि उसे दोनों रोजाना मानसिक तौर से परेशान करते थे, जिसके चलते वह डिप्रेशन में चली गई थी। इस दौरान डिप्रेशन के चलते उसने जहरीली वस्तु निगल ली। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी बीते दिन इलाज दौरान मौत हो गई।
जिसका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बस्ती शेख शमशान घाट में किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना भार्गव कैंप के जांच अधिकारी एसआइ सुखदेव चंद ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।
