Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: आज फिर मेन बाजार में कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम...

Jalandhar News: आज फिर मेन बाजार में कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टिकिया वाले चौक पर फिर दिखा अवैध कब्जा, भड़के दुकानदार ने दी धमकी

जालंधर, ENS: महानगर में आज एक बार फिर से नगर निगम और थाना 4 की प्रभारी अनु टीम के साथ अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई करने पहुंची है। दरअसल, 2 दिन पहले भी टीम कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन टीम के जाने के बाद ही दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे कर लिए जाते है। ऐसे में लोग इसे नगर निगम के इंस्पेक्टर अमित और थाना 4 की टीम की कार्रवाई को खाना पूर्ति बता रहे है।

टीम द्वारा कार्रवाई को लेकर वीडियो ग्राफी भी की जाती है, लेकिन टीम के बाजार में आने से पहले उन्हें सूचना मिल जाती है और वह अवैध कब्जे पहले से हटाना शुरू कर देते है। जिसके बाद टीम के बाजार से जाने के बाद दोबारा से बाजार में अवैध कब्जे होने शुरू हो जाते है। ऐसे में इस कार्रवाई से जाहिर होता है कि दुकानदारों में प्रशासन की कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है। वहीं टिकिया वाले चौक पर 2 दिन पहले अवैध कब्जे को लेकर सिलेंडर टीम द्वारा उठाया गया था। वहीं आज फिर से उसी जगह पर दुकानदार द्वारा अवैध कब्जा किया गया। जिसके बाद आज दोबारा से टीम ने सिलेंडर उठा लिया और आज फिर से टीम द्वारा वार्निंग दी गई।

इस कार्रवाई को लेकर लगता है टिकिया वाले चौक पर स्थित दुकानदार पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। दुकान से कई फीट बाहर अवैध कब्जा करके दुकानदार द्वारा सामान बेचा जा रहा है। यह पहली बार नहीं है कि दुकानदार द्वारा अवैध कब्जा किया गया। आसपास के लोगों और प्रशासन का कहना है कि दुकानदार को कई बार वार्निंग दी जा चुकी है, लेकिन उसके बाद फिर से दुकानदार द्वारा अवैध कब्जा कर लिया जाता है। वहीं नगर निगम इंस्पेक्टर अमित ने कहाकि आज दुकानदारों को वार्निंग के साथ चालान काटे जाएंगे। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदार भड़क गया और खुद दवाई खाकर मरने की धमकी देने लगा। दुकानदार ने माना कि प्रशासन के जाने के बाद सभी दुकानदार फिर से अवैध कब्जे करने लग जाते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -