Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: 4 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, घटना CCTV में...

Jalandhar News: 4 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, घटना CCTV में कैद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः गांव कल्याणपुर के अड्डे पर चोरों ने 4 दुकानों के शटर तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने इस संबंधी सूचना थाना लाम्बड़ा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमन करना स्टोर के मालिक अमन वेद ने बताया कि उनकी दुकान के काउंटर में 10000 थे, जो चोरों ने चोरी कर लिए, जाते समय सीसीटीवी भी तोड़ घए।

अड्डे पर स्थित दूसरी दुकान अरोड़ा डेयरी के जगदीश कुमार सोनू ने बताया किशोर उनकी दुकान में से 10000 नकदी, 3 किलो पनीर तथा कैरी बैग चोरी कर ले गए। तीसरी चोरी कल्याणपुर के अड्डे पर स्थित चिराग मिल्क बार की दुकान में की। जिसमें चोर कुछ नकदी ले गए। चौथी चोरी इसी दुकान के समीप लाली बूट हाऊस में की गई जिसके मालिक हुसैन लाल ने बताया कि कर उनकी दुकान में से बूट चोरी करके ले गए। दुकानदारों ने एसएसपी जालंधर हर कमलप्रीत सिंह खाक से मांग की कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -