आदमपुरः चोरों ने एक ऑटो इलैक्ट्रिकल की दुकान को निशाना बनाया। गांव कोहजा निवासी इंद्रपाल सिंह मंगा ने बताया कि खुर्दपुर नहर पुल के पास उसकी ऑटो इलैक्ट्रिकल की दुकान है। रोजाना की तरह वह शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे उसके पास वाली दुकान के मालिक का फोन आया कि उसकी दुकान का शटर खुला है। उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोर दुकान से इन्वर्टर की 10 बड़ी बैटरियां, 3 छोटी बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए, जिससे उसका करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने चोरी की सूचना आदमपुर पुलिस को दे दी है।
आदमपुर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर रविंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें दुकान में चोरी की सूचना मिली है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को मौके पर जांच के लिए भेज दिया है। दुकान मालिक इंद्रपाल सिंह मंगा के अनुसार, उनकी दुकान के सामने शराब की एक खाली बोतल पड़ी थी और उन्हें लगता है कि चोरों ने पहले शराब पी और फिर दुकान से चोरी की।