Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: घर से 51 हजार की नगदी, सहित गहने लेकर चोर...

Jalandhar News: घर से 51 हजार की नगदी, सहित गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पार्षद के बेटे ने पुलिस की कार्रगुजारी पर खड़े किए सवाल

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला संत नगर मस्जिद वाली गली से सामने आया है। जहां चोर घर से नगदी, गहने सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर इलाके की महिला पार्षद के बेटे ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवालियां निशान खड़े किए है। मामले की जानकारी देते हुए संत नगर की रहने वाली पीड़ित कीर्ति ने बताया कि वह घटना के दौरान काम पर गई हुई थी। इस दौरान बेटे का घर से फोन आया और उसने बताया कि घर में चोरी हो गई।

महिला ने बताया कि घर से चोर नगदी, गहने, लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी है। वार्ड नंबर 54 की महिला पार्षद के बेटे कृष्णा ने बताया कि आज इलाका निवासियों की ओर से उन्हें गुरु संत नगर मस्जिद वाले मोहल्ले में घर को चोरों ने निशाना बनाया है। जिसके बाद पीड़ित परिवार से मामले संबंधी पूछताछ की गई। व्यक्ति ने कहाकि वेस्ट हलके में आए दिन हत्या हो रही है, वहीं घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। व्यक्ति ने कहाकि कुछ दिन पहले भी इलाके के घरों में चोरी की घटनाएं हुई है।

व्यक्ति ने कहा कि उन्हें पता चला है कि कई व्यक्तियों को ट्रेस कर लिया गया, लेकिन कोई व्यक्ति को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। व्यक्ति ने कहा कि महिला का 51 हजार की नगदी, सोने के टोपस, चांदी के गहने, फोन सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। व्यक्ति ने कहाकि वेस्ट हलके में चोरी होना, व्यक्ति का कत्ल होना आम बात हो गई है। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि थाना 5 के प्रभारी को घटना की सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -