Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: DSP Office के पास Smart Electronic Showroom से लाखों का...

Jalandhar News: DSP Office के पास Smart Electronic Showroom से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर में डीएसपी दफ्तर के पास स्थित स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर आज सुबह 5 बजे शोरूम से भारी मात्रा में सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोरो ने तड़के शोरूम के शटर को तोड़े और अंदर से कीमती सामान चुरा लिया। बताया जा रहा हैकि शोरूम पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे से लैस था। हर तरफ कैमरों की निगरानी की जा रही थी।

इतनी सिक्योरिटी होते हुए भी चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि बिना हिचक के उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर इतने शातिर थे कि सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुके चोरों के एक साथी ने सभी कैमरों की तारें उखाड़ दीं। जिसके बाद वह शोरूम से जाकर सामान चोरी करके ले गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक दिनेश चौजड़ ने बताया कि चोर दुकान से लाखों रुपए का सामान चोर चोरी करके ले गए।

इस घटना में दुकान से एयर कंडीशनर, इनवर्टर, बैटरियां, कूलर और कई महंगे सामान के साथ-साथ पूरे दिन के सेल की हुई नगदी भी ले गए। चोरों ने आसपास की 5 से 7 अन्य दुकानों के भी कैमरों की तारें उखाड़ दीं ताकि ये पता न चल सके कि चोरी का सामान किस तरफ ले गए। मौके पर थाना फिल्लौर के एसआई संजीव कुमार और एसआई परमजीत घटना स्थल पर पहुंचे। चोरी की पूरी घटना का जायज़ा लिया और अगली कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि वह सीसीटीवी कैमरों जांच करके जल्द चोरों को काबू कर लेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -