जालंधर, ENS: महानगर में दिन दहाड़े लूट की वारदात को चोर ने अंजाम दिया है। दरअससल, बस्ती गुजा में चोर महिला की बालियां छीनकर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया और लोगों की मदद से चोर को काबू कर लिया। लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। मामले की जानकारी देते हुए बबीता ने बताया कि वह बेटी को छोड़ने के लिए पैदल जा रही थी। इस दौरान बिना नंबरी एक्टिवा पर सवार 2 चोर आए और उसकी बालियां छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद उसने शोर मचाया और लोगों ने चोर का पीछा करना शुरू कर दिया।
इस दौरान झंडिया वाले पीर के पास से चोर को लोगों ने काबू किया। महिला ने कहा कि उसके कानों की दोनों बालियां लेकर भाग गया था। चोर की जमकर छित्तर पिटाई होने के बाद उसके माथे से खून बहने लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं चोर ने बताया कि उसका नाम 24 वर्षीय राजू है और वह किशनपुरा का रहने वाला है। व्यक्ति के अनुसार उसके साथी ने घटना को अंजाम दिया है। राजन ने कहा कि उसने एक्टिवा रोक ली और उस दौरान साथी मौके से फरार हो गया।
राजू ने फरार साथी का नाम करण बताया है। जब लोगों ने पूछताछ की तो बताया कि वह शराब का आदी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बस्ती नौ की रहने वाली बबीता ने शिकायत की दी वह बेटी को छोड़ने स्कूल जा रही थी। इस दौरान स्कूल के पास 2 एक्टिवा सवार उसकी बालियां छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद एक चोर को काबू कर लिया गया है और उसकी एक्टिवा कब्जे में ले ली है। व्यक्ति को थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और पीड़ित के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
