Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar News: 7 से 8 चोरी करने के मामले में चोर काबू,...

Jalandhar News: 7 से 8 चोरी करने के मामले में चोर काबू, गंजा करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: घास मंडी के पास जैना नगर में लोगों ने चोर को काबू किया। इस दौरान लोगों ने जमकर चोर की छित्तर परेड की और उसे खंभे से बांधकर गंजा कर दिया। लोगों का आरोप है कि इलाके में चोर 7 से 8 बार चोरियां कर चुका है। वहीं चोर हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। काफी देर तक हंगामा होने के बाद चोर को लोगों ने खुद ही छोड़ दिया। लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। वहीं लोगों का कहना है कि नशे के कारण घटना को अंजाम दे रहे है। व्यक्ति ने कहा कि उसके बुलेट बाइक की बैटरी चोरी की है।

वहीं आज किसी का चोर ने साइकिल चोरी किया था। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति घटना स्थल पर आया और उसने कहा कि चोर दुकान से 1500 रुपए लेकर फरार हो गया था। ऐसे में घटना स्थल पर कई लोगों ने चोरी के आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई है। घटना को लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई हल ना निकलने पर आज खुद ही चोर को काबू कर लिया और उसकी छित्तर परेड करने के बाद छोड़ दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -