HomePunjabJalandharJalandhar News: बिजली के मीटर की तारें काटता चोर काबू, लोगों ने...

Jalandhar News: बिजली के मीटर की तारें काटता चोर काबू, लोगों ने गले में पहनाया हार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में बिजली के मीटर की तारें काटते लोगों ने चोर को काबू किया। लोगों ने चोर को सबक सिखाने के लिए उसके गले में फूलों के हार डाला और उसे पोल से बांध दिया। जिसके बाद लोगों ने चोर की जमकर पीटाई की। पूछताछ में पता चला है कि वह बावा खेल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पूरी तैयारी के साथ आया था और उसके पास तार काटने के लिए पेशेवर कटर भी मौजूद था। जैसे ही उसने मीटर की तारें काटकर भागने की कोशिश की, मोहल्ले के सतर्क लोगों ने उसे घेर लिया। लोगों ने उसके पास से तार काटने वाला कटर और अन्य औजार बरामद किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पकड़े जाने पर युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए नशा करने और दवाई लेने की आड़ में बचने की कोशिश की। जिसके बाद वह अजीबोगरीब बहाने बनाने लग गया। जब उससे पूछा गया कि उसके पास कटर कहां से आया, तो उसने सारा इल्जाम अपने एक साथी पर लगा दिया। दोषी कहने लगा कि वह तो बस उसके साथ आया था और उसे नहीं पता था कि चोरी हो रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि यह युवक पहले भी कई बार चोरी की वारदातों में शामिल रहा है और अक्सर बैटरी या अन्य सामान चुराकर कबाड़ियों को बेचता है।

लोगों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया जब युवक बार-बार झूठ बोलने लगा। स्थानीय निवासियों ने उसे सबक सिखाने के लिए आरोपी के गले में फूलों के हार डाल दिए और उसका जुलूस निकाला। लोगों का कहना था कि इसे सम्मान इसलिए दिया जा रहा है ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत करने की जुर्रत न करे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही छोटी-मोटी चोरियां करता है। लोगों ने कहा कि इलाके में चोरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। दोषी हाथ जोड़कर माफी मांगता और अपनी गलती स्वीकार करता नजर आ रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -