जालंधर, ENS: न्य बलदेव नगर में एक इमारत में शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना रामामंडी के जांच अधिकारी बलकरण सिंह ने बताया कि पुरुष बाथरूम में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की तालाशी के दौरान कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। जिसके कारण शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा जा रहा है। दूसरी ओर लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि यह बाथरूम मार्किट के लोगों के लिए बनाया गया था, लेकिन काफी समय से यहां कोई नहीं आता था।
बाथरूम में टूटियां सहित अन्य सामान चोरी हो चुका है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने व्यक्ति को आते-जाते देखा जरूर है, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, कि वह कहां पर रहता है। व्यक्ति ने कहा कि 2 घंटे पहले शव का पता चला था और उसके बाद पुलिस को घटना संबंधी सूचना दी गई।
लोगों ने कहा कि खाली पड़े बाथरूम में कुछ नशेड़ी आते है और नशे का इस्तेमाल यहां पर करते है। इस दौरान मौके पर बाथरूम में संदिग्ध सामान पड़ा हुआ पाया गया। बाथरूम में से सीरिंज के पैकेट भी पड़े पाए गए। बाथरूमों के हालात बेहद खराब पाए गए।
