जालंधर, ENS: सोढल में सरेआम जुआ खेले जाने को लेकर घटना सामने आई है। जहां लोगों ने आरोप लगाए है कि चिल्डर्न पार्क के बाहर बने थड़े पर सरेआम जुआ खेला जाता है। हालांकि इस मामले में बीते दिन पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो जुआरी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आज इलाका निवासियों द्वारा पार्क के बाहर बने थड़े को तुड़वाने का काम किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि कुछ लोग पार्क के बाहर बने थड़े पर बैठकर सरेआम जुआ खेलते है और गालियां निकालते है।
जिसके चलते इलाके की महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया। इसी के चलते आज लोगों ने मिलकर पार्क के बाहर बने थड़े को तुड़वा दिया गया है। लोगों ने कहाकि पिछले 2 साल से जुआरी यहां आकर जुआ खेलते थे। जिसके चलते महिलाएं पार्क में सैर करने नहीं पहुंचती। आज इलाका निवासियों ने आज भारी हंगामा किया। रमेश ने कहाकि पिछले 5 से 6 महीने से यहां पर 20 से 25 लोग जुआ खेलते थे और शराब पीकर हंगामा करते थे।
लोगों के आरोप है पीसीआर कर्मी पैसे लेते है, जिसके चलते वह उक्त जुआरियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते थे। इस मामले को लेकर बीते दिन इलाका निवासियों ने मिलकर पुलिस को शिकायत भी दी थी। उनका कहना है कि इलाके में स्नेचिंग की वारदाते भी बढ़ने लग गई थी। जिसको लेकर पार्षद दीपक शारदा को भी मामले को लेकर जागरूक करवाया गया। इसी के चलते आज परेशान होकर लोगों द्वारा पार्क के बाहर बने थड़े को तुड़वा दिया गया है।
वहीं इलाका निवासी सुमित ने कहाकि कई बार पुलिस को लेकर घटना संबंधी शिकायत दी जा चुकी है। पिछले 2 से 3 सालों से बाहरी लोग आकर सुबह जुआ खेलते है और रात को शराब पीकर हंगामा करते है। आरोप है कि उक्त जुआरियों के पास तेजधार हथियार मौजूद होते थे। जिसको लेकर इलाका निवासी काफी परेशान चल रहे थे।