Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: पंजाब बंद को लेकर बाजारों में पसरा सन्नाटा, देखें Live

Jalandhar News: पंजाब बंद को लेकर बाजारों में पसरा सन्नाटा, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में किसानों द्वारा एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसके चलते आज किसानों ने पूर्ण रूप से पंजाब बंद की कॉल दी हुई है। वहीं जालंधर के व्यापारियों ने भी किसानों को समर्थन देने का ऐलान किया है। आज किसानों द्वारा सुबह 7 बजे से 4 बजे तक पंजाब बंद रहेंगा। जिसके चलते मेन बाजार पूर्ण रूप से बंद है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि शेखा बाजार में कुछ ही दुकानें खुली है, जबकि पूर्ण रूप से दुकानें बंद है।


हालांकि जो दुकानें खुली है, वहां पर कोई ग्राहक नहीं है, जिसके चलते दुकानदार बाहर खड़े है। यह बाजार सबसे व्यस्त बाजार है, जहां सुबह से आवाजाही शुरू हो जाती है, लेकिन आज रास्ता सारा खुला है। वहीं जग्गू चौंक से सुनारा बाजार की बात करें तो वहां पर दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद रखी हुई है। होलसेल की बर्तन बाजार में दुकानदारों द्वारा किसानों को समर्थन देने का ऐलान किया गया, जिसके चलते दुकानों को आज बंद रखा गया। इसी तरह तंग और व्यस्त बाजार अटारी बाजार की बात करें तो वहां पर दुकानदारों द्वारा दुकानें बंद रखे जाने का असर देखने को मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -