Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: चोरी कर भाग रहा चोर काबू, किया पुलिस के हवाले

Jalandhar News: चोरी कर भाग रहा चोर काबू, किया पुलिस के हवाले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताज़ा मामला बस्ती गुजां के गोबिंद नगर से सामने आया है। जहां पर वकील के पुश्तैनी घर में से नल चुरा कर भाग रहे चोर को वकील ने खुद ही काबू कर लिया। आरोपी को पकड़कर उससे चुराए हुए नल बरामद कर लिए गए। इस घटना के बाद आरोपी को थाना पांच की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में वकील कमलदीप पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गोबिंद नगर ने बताया कि उनके घर के बिलकुल साथ ही उनका पुश्तैनी घर है। वह जब अपने घर के बाहर खड़ा था तो अचानक उसके पुश्तैनी घर से किसी ने प्लास्टिक का बोरा बाहर फेंका। देखते ही देखते एक युवक अंदर से दीवार फांद कूदा जिसकी उस पर नजर पड़ी तो वह बोरा उठा कर भाग निकला, जिसका पीछा कर उसे काबू कर लिया ओर जब बोरा देखा तो उसमें बाथरूम और रसोई में लगी लगे नल और टूटियां थी। आरोपी की पहचान शुभम पुत्र गुरचरण लाल निवासी शिवाजी नगर बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -