Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar News: फिर गरमाया Heart Attack Paratha Wala का मामला, पुलिस पर...

Jalandhar News: फिर गरमाया Heart Attack Paratha Wala का मामला, पुलिस पर लगे धक्का-मुक्की के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाले का मामला लगातार गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है। लगातार बीर दविंदर द्वारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि हर बार मामला चर्चा में आता है, लेकिन पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ना लेते हुए दरकिनार कर रहे है। यही कारण है कि देर रात एक बार फिर से पुलिस और दविंदर के बीच मामला गरमा गया। इस दौरान मालिक बीर दविंदर सिंह ने दावा किया है कि स्थानीय पुलिस उनके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न कर रही है।

दविंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस देर रात उनकी दुकान पर पहुंची और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। बीर दविंदर ने कहा कि दिवाली की रात भी पुलिस की गाड़ियां उनकी दुकान के बाहर आईं और उनकी 60 साल की अमृतधारी मां के साथ बदसलूकी और गाली-गलोच की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी वक्त मरवाया जा सकता है, क्योंकि पुलिस रोजाना उन्हें परेशान करने आ जाती है।

दविंदर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से न्याय की मांग करते हुए कहा कि वह अब पूरी तरह हिम्मत हार चुके हैं। दविंदर ने कहा कि वह यूथ के लिए काम कर रहा हूं, रोजगार पैदा कर रहा हूं, लेकिन पुलिस मुझे काम नहीं करने दे रही। हर दिन आकर धमकाया जाता है और दुकान बंद करवाने की कोशिश होती है। दविंदर ने 2 वीडियो साझा करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। एक वीडियो में वह पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते और गुस्से में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिवाली की रात मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके साथ मारपीट और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हार्ट अटैक पराठे वाले की दुकान देर रात तक खुली रहती है, जिससे पुलिस और स्थानीय प्रशासन के बीच विवाद बना हुआ है। मामला फिलहाल जांच के अधीन है। वीर दविंदर सिंह नामक युवक ने कुछ अर्सा पहले रात के समय देसी घी वाले परांठे बनाने शुरू किए। धीरे-धीरे उसके परांठे लोगों को इतने पसंद आने लगे कि रात के समय भारी संख्या में लोग उसके पास जुटने लगे।

उसके परांठों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसके बाद पंजाब में उसे हार्ट अटैक वाले परांठे बनाने वाले के नाम से जाना जाने लगा। वीर दविंदर इससे पहले जालंधर के मॉडल टाउन में ही एक रेस्टोरेंट में काम करता था। फिर उसने अपना काम शुरू कर दिया। एक फूड ब्लॉगर ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जो वायरल हो गया। इसके बाद वह पूरे शहर में मशहूर हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -