Punjab Govt Advertisement
HomePunjabJalandharJalandhar News: चोरों का गढ़ बना इलाका, Mahalaxmi Property Linker के दफ्तर...

Jalandhar News: चोरों का गढ़ बना इलाका, Mahalaxmi Property Linker के दफ्तर को चोरो ने बनाया निशाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक सप्ताह में हो चुकी 7 वारदातें

जालंधर, ENS: महानगर के वेस्ट हलके में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला बस्ती शेख काला संघा रोड महालक्ष्मी प्रॉपर्टी लिंकर के दफ्तर के बाहर चोरी का सामने आया है, जहां चोर एसी के आउटडोर को चोरी करके ले गए। चोरी की शिकायत दफ्तर मालिक ने कंट्रोल रूम पर दे है। वहीं मौके पर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

दूसरी ओर घटना को लेकर सुनील कुमार टीटू ने कहा कि वह आप पार्टी का नेता है और देर रात 8 बजे दफ्तर बंद करके घर चले गए थे। आज सुबह 10 बजे जब वह दफ्तर पर आए तो देखा कि चोर दफ्तर के बाहर लगा एसी आउटडोर चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर इलाके में 7 चोरियां हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से लगता है कि इलाका चोरों का गढ़ ही बन गया है। उन्होंने इस संबंध में थाना 5 की पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह इलाका भार्गव कैंप थाने का है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -