जालंधरः पंजाब बचाओं मोर्चा के मुखी तेजस्वी मिन्हास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल में मेडीकल करवाकर मिन्हास को कोर्ट में पेश किया। वहीं मिन्हास की ओर से उसके ऊपर दर्ज मामले में कोर्ट में बेल की एप्लिकेशन लगाई थी। जिसे माननीय अदालत ने मंजूर करते हुए स्वीकार करते हुए मिन्हास को बेल दे दी है।
मीडिया को जानकारी देते हुए मिन्हास ने कहा कि उसे इस एफआईआऱ के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। अब वह जमानत मिलने पर इस मामले को पुलिस के उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाकर इंसाफ की गुहार लगाएंगे।
वहीं तेजस्वी के वकील संजीव बंसल ने बताया कि पुलिस ने तेजस्वी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा था। तेजस्वी के ऊपर पुलिस ने 26 नवंबर को एफआईआर दर्ज की थी जिसमें पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तारी डाली थी।कोर्ट में चली लंबी दलीलों के बाद जमानत मंजूर कर दी।
जानकारी अनुसार ईडी दफ्तर के बाहर पिछली दिनी भाणा सिद्धू, तेजस्वी मिन्हास सहित निहंग सिंहों की ओर से पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी मिन्हास की पुलिस के साथ बहस हो गई थी। जिसके बाद आज पुलिस ने तेजस्वी मिन्हास को गिरफ्तार कर लिया।
प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी ने आरोप लगाए थे कि विदेश से गलत तरीके से अकुंर नरूला द्वारा फडिंग करवाई जा रही है। वहीं अंबाला की रहने वाली महिला ने बताया था कि वह अकुंर नरूला की फ्रांसिक मिनिस्टरी आई थी। पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी ने उनके पति, देवर और देवरानी के नाम पर नकली वीजा, एयर टिकट और दस्तावेज दिखाकर 37 लाख रुपए ले लिए। अब विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ साल से टालमटोल कर रहे हैं और पासपोर्ट भी उनके कब्जे में हैं।