जालंधर, ENS: नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के दफ्तर के बाहर तहबाजारी टीम द्वारा लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी ब्रांचों का बजट सही से नहीं बनता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मामले को लेकर तहबाजारी के मंदीप सिंह का कहना है कि बजट को लेकर कुछ प्रतिशत ही बढ़ाया जाना चाहिए।
लेकिन प्रशासन द्वारा बजट को 5 गुना अधिक बढ़ाया दिया गया है, जिसे पूरा करना कर्मियों के लिए संभव नहीं है। इस मामले को लेकर कर्मी आज धरने पर बैठ गए है। इस दौरान उन्होंने नगर नगर कमिशनर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जो स्टाफ के तबादले किए गए वह गलत तरीके से किए गए है।
उनका कहना है कि जब भी बजट पेश किया जाता था और उसमें 5 से 10 प्रतिशत तक ही बढ़ौतरी होती थी। इसलिए उन्होंने मांग की है कि इस बजट पर प्रशासन द्वारा एक बार फिर से विचार विमर्श किया जाए। मैनेजर रजेश शर्मा को विज्ञान शाखा का चार्ज दिए जाने को लेकर कर्मियों ने कहा कि वह सिस्टम मैनेजर है जो कि रूल के खिलाफ है। ऐसे में नगर निगम द्वारा उन्हें किसी शाखा का चार्ज नहीं दिया जा सकता।
वहीं मंदीप की बदली किए जाने के मुद्दे पर कहा कि उनकी डॉग कंपाउंड में ट्रांसफर कर दिया गया। कर्मियों का कहना है कि किसी भी सुपरिटेंडेंट को डॉग कंपाउंड में नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि यह सेहत विभाग का काम है। आरोप है कि बदले की भावना के चलते एक साल में 4 से 5 बार उनका तबादला किया गया है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले समय में समूह दफ्तर सहित जोन का कामकाज बंद कर दिया जाएगा।