जालंधरः भार्गव कैंप में विजय ज्वेलर्स लूट मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों को अजमेर में पनाह देने वाले साइंस व गणित के टीचर गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी लूट की वारदात के बाद अजमेर जाकर गौरव के पास पनाह ले रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर ले लिया है। रिमाइंड दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके लुटे हुए गहने और वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्टल और अन्य हथियार बरामद करेगी।
Vijay Jewellers लूट मामले में आरोपियों को पनाह देने वाला टीचर गौरव गिरफ्तार, देखें वीडियो#JalandharNews #VijayJewellersLoot #TeacherArrested #PunjabCrime #JalandharPolice #CrimeUpdate #PunjabNews #BreakingNews #LootCase #VijayJewellersCase #GauravArrested pic.twitter.com/JL5wXqzTro
— Encounter India (@Encounter_India) November 4, 2025
लुटेरों ने बताया कि हमने करोड़ का सोना नहीं लूटा और न ही 2.25 लाख कैश। लूटा गया कैश 23 हजार था। पैसे वे अजमेर यात्रा के दौरान खर्च कर चुके हैं। बोले सोने का वजन ज्यादा नहीं था। सीपी ने बताया कि लुटेरे पहले पैदल, फिर बाइक से रामा मंडी पहुंचे। वहां से बस में फगवाड़ा चले गए, जहां सीसीटीवी में कैद हो गए। फिर लुधियाना की बस में बैठकर स्टेशन से ट्रेन में अजमेर चले गए।