जालंधर, ENS: न्यू दशमेश नगर में ठेके को लेकर भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि ग्राहक ने महंगी शराब बेचने को लेकर विरोध किया था और उसके साथ ठेकेदार द्वारा मारपीट की गई। आरोप है कि 10 रुपए की महंगी शराब को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि ग्राहक ने 10 रुपए ज्यादा लेने को लेकर विरोध किया और उसके बाद एक्साइज विभाग के कर्मी गाड़ी में सवार होकर आए और उन्होंने डंडो से हमला कर दिया। घटना में ग्राहक की एक्टिवा तोड़ दी गई। महिला ने आरोप लगाए है कि एक्टिवा की नुकसान की भरपाई की जाए।
इस घटना में 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सन्नी धवन और कमल के रूप में हुई है। महिला ने कहा कि उसके पति पर 4 लोगों ने डंडों से हमला किया। जिसके बाद लोगों द्वारा विरोध जताते हुए भारी हंगामा किया गया। लोगों ने आरोप लगाए है कि एक लाइसेंस पर इलाके में 2-2 ठेके खोले गए है। लोगों ने आरोप लगाए है कि सुबह 7 से 9 के बीच ही शराबी इलाके में इकट्ठे हो जाते है और हंगामा करते है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है।
वहीं लोगों ने कहा कि इलाके में एक ठेके को बंद करने को लेकर सभी पार्टियों ने विरोध किया, लेकिन आज तक ठेका बंद नहीं हुआ। जिसके बाद अब एक लाइसेंस पर इलाके में एक और ठेका खुल गया। घटना को लेकर परिजनों द्वारा ठेके को बंद करने का विरोध जताया जा रहा है। महिला ने ठेकेदार को कहाकि अगर ठेका बंद नहीं किया गया तो वह खुद ईटों से हमला कर देगी।
हंगामा होने के बाद ठेका बंद कर दिया गया। वहीं पुलिस का कहना हैकि एमएलआर काटने के बाद पीड़ित परिवार को बयानों पर सुबह कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना स्थल पर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब ठेकेदार ठेका बंद करके जाने लगा तो घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने उससे चाबी छीनने की कोशिश की और ठेके को पूर्ण रूप से बंद करने को लेकर रोष जताया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद बीच-बचाव करके ठेकेदार को लोगों से बचाकर वापिस भेजा गया।