जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने घर में रेड करने के मामले में विवादों में घिर गई है। दरअसल, शाहकोट थाने में 9 अप्रैल को दर्ज एफआईआर नंबर-90 में दावा किया गया कि गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर रेड कर 35 लीटर लाहन बरामद की गई। वहीं इस वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विवादो में घिर गई। जिसके बाद मामले को लेकर एसएसपी हरविदंर सिंह विर्क ने एक्शन लेते हुए सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी ने कहा कि 9 अप्रैल को एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रिकार्ड के अनुसार अकरम नामक दोषी से 35 लीटर लाहन बरामद की गई थी।
वहीं इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें देखा गया कि गाड़ी दोषी के घर के बाहर रूकती है और ड्रम लेकर अंदर जाते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद ड्रम लेकर पुलिस बाहर आती दिखाई दी। इस मामले की जांच डीएसपी द्वारा की गई तो पता चला कि पुलिस रिकवरी के लिए ड्रम के कंटेनर का इंतजाम पुलिस द्वारा किया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बार निष्पक्ष जांच की गई। जिसके बाद थाना शाहकोट के इंस्पेक्टर एसएचओ बलविंदर सिंह और एएसआई सुखविंदर सिंह और महिला कांस्टेबल हैवनप्रीत कौर को लाइन हाजिर की गया।
वहीं एसपी विनीत को जांच के आदेश दिए गए। ऐसे में जांच के दौरान अगर कोई दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोषी अकरम का बैकग्राउंड चैक किया गया तो पता चला कि उसका क्रिमिनल बैकग्रांउड है। बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि सिल्वर इकोस्पोर्ट गाड़ी से पुलिस टीम खुद नीला ड्रम लेकर आती है। ड्रम खाली नहीं था, क्योंकि उसे दो लोग उठा रहे थे। कुल 7 पुलिसवाले कैमरे में कैद हुए। महज 13 मिनट में बरामदगी दिखाकर वीडियो रिकॉर्ड किया गया और ड्रम सील कर ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि जिस समय यह कार्रवाई हुई, आरोपी अकरम घर पर नहीं था। वहीं पुलिस ने एफआईआर में लिखा है कि पुलिस के ही एक्साइज स्टाफ के एएसआई सुखदेव सिंह ने फोन कर सूचना दी कि अकरम के घर रेड में लाहन मिली। इसके बाद एएसआई सुखविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तूड़ी वाले कमरे में नीले प्लास्टिक ड्रम में 35 लीटर लाहन बरामद हुई। मौके पर ही ड्रम खोला गया, चेकिंग हुई। सैंपल निकाले गए, ड्रम का ढक्कन बंद कर टाट रस्सी से बांधा गया। मोहर से सील कर जब्ती दिखाई गई। अकरम के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा-61 में केस दर्ज किया गया है।